जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा आमरण अनशन, देशवासियों से की शांति बनाए रखने की अपील
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। करीब 26 दिन...
नई दिल्ली
23 Jul 2026, 10:37 PM
23 Jul 2026, 10:37 PM
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। करीब 26 दिनों से जारी इस अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुलाकात के बाद अस्पताल में ही केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है और उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है।
अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों और देशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संभावित हिंसा और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना रहा है।
बताया जा रहा है कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच आगे भी विभिन्न मुद्दों पर बातचीत जारी रहेगी। वहीं, अनशन समाप्त होने के बाद समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही लंबित मांगों पर ठोस कदम उठाएगी।
खबरिया न्यूज़ इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए है। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, आपको सबसे पहले अपडेट दी जाएगी।
Sonam Wangchuk, Hunger Strike, JP Nadda, Narendra Modi, Ladakh, Protest, Breaking News, India News, Politics, Khabariya News