विंध्य की महिलाओं ने की बंपर वोटिंग: 80% सीटों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बंपर वोट किया, फायदा किसको भाजपा या कांग्रेस या बीएसपी को?

विंध्य में 30 विधानसभा सीटें हैं। जिसमे से 80% सीटों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने बंपर वोट किया।

विंध्य की महिलाओं ने की बंपर वोटिंग: 80% सीटों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बंपर वोट किया, फायदा किसको भाजपा या कांग्रेस या बीएसपी को?
विंध्य में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 80 प्रतिशत सीटों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा वोट किया हैं।

विंध्य @खबरिया. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में नई सरकार चुनने के लिए 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। 3 दिसंबर को इसके परिणाम आएंगे। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में कई विधानसभा सीटों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बंपर वोटिंग की है। वोटिंग  फ़ीसदी का विश्लेषण करें तो इस बार भी महिला-पुरुष के वोटिंग में लगभग वही अंतर है जो 2018 में था।

पिछले 2018 विधानसभा चुनाव की बात करे तो महिला-पुरुष के वोट में 1.95 प्रतिशत का अंतर था, जबकि इस बार यह बढ़कर 2.18 प्रतिशत का हो गया है। लेकिन यह जरूर है कि पिछली बार 50 सीटों में महिलाओं ने पुरुषों के समानता में ज्यादा वोटिंग की थी, लेकिन अबकी बार ये 35 सीटों तक सीमित रह गया है। लेकिन सबसे मजे की बात ये  है कि इनमें से 24 सीटें विंध्य क्षेत्र कि है।

विंध्य में 30 सीटें हैं। इनमें से बहुतम सीटें पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते गई थी। इस बार यहां 80 प्रतिशत सीटों में महिलाओं ने पुरुषों की समानता में ज्यादा वोट की हैं। लगभग ये वही 24 सीटें हैं, जिनमें 19 पर भाजपा विधायक तो 5 पर कांग्रेस के विधायक हैं।

महिलाओं की बंपर वोटिंग के मायने?

महिलाओं की बंपर वोटिंग को राज्य के दोनों मुख्य दल बीजेपी, कांग्रेस बल्कि बीएसपी भी अपने हिसाब से देख रही हैं। लेकिन भाजपा का दावा है कि उनके लाड़ली बहना योजना का असर है, वही कांग्रेस का कहना है नारी सम्मान योजना के लाभ के लिए उनके प्रत्याशियों को ये वोट मिले हैं। अब 3 दिसंबर को परिणाम ही बताएंगे कि आखिर महिलाओं के बंपर वोटिंग का असली फायदा किसे मिल रहा है। वही पिछली बार की तुलना में वोट 18 लाख 30 हज़ार महिलाओं ने डाले हैं। 2533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अब 3 दिसंबर को  विधानसभा चुनाव नतीजों के सा​थ होगा।

इन सीटों पर महिला वोटर आगे

विंध्य की सीटें: चित्रकूट, रैगांव, नागौद, मैहर, अमरपाटन, रामपुर बघेलान, सिरमौर, सेमरिया, त्यों‍थर, मऊगंज, देवतालाब, मनगवां, गुढ़, चुरहट, सीधी, सिहावल, चितरंगी, धौहनी, ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ और मानपुर।